{"_id":"57f2c20e4f1c1b8d32270228","slug":"teenager-killed-in-road-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोरी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किशोरी की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में हुईं दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक तेज रफतार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक और बालक बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें सीएचसी बिल्हौर के डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
इसी तरह ककवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर ट्रक ने सड़क पा कर रही किशोरी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर चौखंडी गांव के सामने सोमवार दोपहर बाइक द्वारा गांव जा रहे रहीमपुर-करीमपुर (गुरधरा) गांव निवासी शिवम कटियार पुत्र मनोज कटियार और उसके साथ बैठे पारिवारिक भाई बादल (11) पुत्र सुनील को सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद शिवम और बादल दोनों उछलकर बाइक सहित दूर जा गिरे। दुर्घटना देख ट्रैक्टर चालक मौके से रफूचक्कर हो गया।
राहगीरों ने मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को देने के साथ-साथ परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। जिसके फौरन बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों की माने बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर तेज रफतार डंपरों, ट्रकों और वाहनों का कहर लगातार जारी है।
डम्मननिवादा गांव निवासी राजेश कुमार की छह वर्षीय पुत्री नीतू सोमवार शाम करीब छह बजे सड़क किनारे खड़ी थी तभी रसूलाबाद कानपुर देहात की ओर जा रहे एक तेज रफतार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
जब तक परिजन नीतू को बचाने के लिए सक्रिय हुए तब तक ट्रक उसे रौदता हुआ तेज रफतार से ककवन की ओर निकल गया। दुर्घटना में मौके पर ही नीतू की मौत हो गई।
दुर्घटना के फौरन बाद मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर ट्रक चालक ने ग्रामीणों के रोष को देखते हुए ककवन के एक पेट्रोल पंप गाड़ी कर पुलिस को सूचना दी।
उधर चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पनऊपुरवा जीटी रोड पर एक सवारियों से भरी टेंपों को ट्रक ने कट मार दिया। जिससे टेंपों में बैठी कई सवारियां चुटहिल हो गईं। सभी चुटहिल सवारियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।