फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Teenager kidnapped attempt, villagers woke up

किशोरी के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने धुना

Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped attempt, villagers woke up
पकड़ा गया साधुवेशधारी आरोपी वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र कीयमुनापट्टी (तिरहर) के एक गांव में साधुवेश धारी वृद्ध ने खेतों पर फसल की रखवाली कर रही किशोरी को अगवा कर लिया। वह उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद घसीटकर ले जाने लगा। तभी, आसपास मौजूद अन्य किसानों ने देख लिया और शोर मचाया। खुद को फंसता देख वृद्ध किशोरी को छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

यमुना पट्टी (तिरहर) के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी खेतों में जायद की फसल खीरा-ककड़ी और खरबूजे की रखवाली कर रही थी। तभी, वहां करीब 55 वर्षीय साधुवेश धारी एक वृद्ध पहुंचा। उसने किशोरी से पीने के लिए पानी मांगा और उससे बातें करने लगा। जब उसको विश्वास हो गया कि किशोरी खेतों पर अकेली ही है तो उसने उसको दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद घसीटकर एक ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन


वृद्ध के इरादे भांप किशोरी ने विरोध किया। संयोग से कुछ दूर खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे अन्य लोगों की निगाह साधुवेश धारी पर पड़ी। जब लोग उसकी ओर दौड़े तो वह किशोरी को छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांववालों ने उसका पीछा कर करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में बने एक आश्रम से दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। साधुवेश धारी वृद्ध ने अपना नाम ज्ञान सिंह निवासी ग्राम भरतौली, थाना मूसानगर, कानपुर देहात बताया है।

इधर, सजेती थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि किशोरी के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिसके चलते अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बताया कि आरोपी को थाने में बैठाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed