फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   teacher meeting

वित्तविहीन शिक्षकों के बैंक खातों में जाएगा मानदेय

Sun, 27 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को अकबरपुर हिंदी भवन में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का जिला सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान पहुंचे शिक्षक विधायक व प्रदेश अध्यक्ष ने वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली बनाकर मानदेय उनके खाते में भेजे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


शनिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का अकबरपुर हिंदी भवन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश त्रिवेदी, बरेली खंड विधायक संजय मिश्रा व संगठन प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह यादव का जनपदीय पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान शिक्षक विधायक उमेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों ने एकजुटता दिखाकर सरकार से अपना हक मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर व डा. राममिश्रा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय के लिए लंबा संघर्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब संगठन वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाए जाने के हक की मांग करेगा। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि प्रबंधक महासभा के विजय त्रिपाठी, प्रधानाचार्य महासभा प्रदेश अध्यक्ष सोम दीक्षित, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा व प्रधान महासचिव अशोक राठौर ने शिक्षकों को संबोधित किया।


इस दौरान प्रदेशीय पदाधिकारी वीरभान सिंह, प्रधानाचार्य भारत सिंह, जिलाध्यक्ष केशवसिंह, नरेश पांडेय, प्रधानाचार्य डा. राममिश्रा, अजय गुप्ता, ध्रुवकांत, जयदीप सिंह, मंजू सिंह, मनोज तिवारी, आरएस त्रिपाठी, रामविलास यादव, शरद तिवारी, रुबीना कुरैशी, अर्चना मिश्रा, राजकुमार यादव, सलराम यादव, गंगासागर यादव, दिवाकर पांडेय, कुलश्रेष्ठ यादव, शिवकांत तिवारी, राजकुमार दीक्षित, अनिल तिवारी, केपी वर्मा सहित बड़ी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed