{"_id":"58c1b44d4f1c1b8322dc53cd","slug":"teacher-brutally-beaten-class-iv-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने कक्षा-4 की छात्रा को बेरहमी से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने कक्षा-4 की छात्रा को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर विकास खंड के बाढ़ापुर गांव प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका की बेरहम पिटाई से कक्षा-4 की छात्रा जख्मी हो गई। पिटाई से छात्रा के हाथ सूज गए हैं, और काफी दहशत में हैं। इधर, घायल छात्रा के परिजनों ने बीएसए से मिलकर शिकायत की है। इस मामले की जांच डेरापुर के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे।
बाढ़ापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सुमन ने किसी पुरानी बात पर कक्षा-4 की छात्रा शिवानी (11) को डंडों से जमकर पीटा। शिक्षिका की पिटाई से शिवानी के पीठ में और हाथ में सूजन आ गई। रोती बिलखती छात्रा जब घर पहुंची तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शिक्षिका से आपत्ति जताई लेकिन बात को अनसुना कर दिया। परिजन बीएसए कार्यालय पहुंचे और घटना बयां की।
परिजनों ने बीएसए शाहीन को बताया कि शिक्षिका ने किसी पुरानी रंजिश में छात्रा को अमानवीय ढंग से पीटा। प्रधानाध्यापिका कंचन यादव ने बताया कि पढ़ाई के दौरान बच्चों को डांटा फटकारा जाता है लेकिन डंडों से नहीं पीटा गया है। वहीं, आरोपी शिक्षिका सुमन ने कहा कि डंडाें से पिटाई का आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
उधर, बीएसए शाहीन ने बताया कि परिजन छात्रा को लेकर शिकायत करने के लिए आए थे। जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।