फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tazia bury two sides at loggerheads, three injured

ताजिया दफनाने में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Mon, 28 Nov 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tazia bury two sides at loggerheads, three injured
मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
 मोजपुर गांव में देर शाम ताजिये को दफनाने के स्थान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामला बढ़ता देख सीओ, एसडीएम, प्रभारी  निरीक्षक, कई थानों का फोर्स व क्यूआरटी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की  सूझबूझ से दोनों पक्षों की रजामंदी से ताजिये को दफनाया गया।
विज्ञापन



मोजपुर  गांव मेें काफी समय से चेहुल्लम पर ताजियेदारी होती चली आ रही है। शनिवार की रात ताजिया उठाया गया जो कि ताजियेदार शरीफ खां की अगुवाई में रविवार को पहले के स्थान पर दफनाने के लिए रवाना हुआ था। इसी समय उसे दफनाने के लिये  कुछ युवक तालाब के किनारे गड्ढा खोदने लगे, जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए गड्ढा खोदने से मना कर दिया। 
विज्ञापन




इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल युवक रितेश, बलवीर, व सलमान को सीएचसी  में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ माजिद अब्सार, प्रभारी निरीक्षक मो. फाजिल  सिद्दीकी, एसडीएम सुरजीत सिंह समेत कई थाने का फोर्स, क्यूआरटी मौके पर  पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान पक्ष का आरोप था कि तजिया तालाब की भूमि पर दफनाया जाता था।  लेकिन इस बार तालाब की भूमि को छोड़कर जीएस की भूमि पर गड्ढा खोदकर कब्जा  करने की नियत से दफना रहे। इससे उक्त रकबे की जीएस की भूमि का भविष्य में  आवंटन नहीं किया जा सकेगा। वहीं इसरार का आरोप था कि तालाब में पानी  भरा है।


तालाब की बाउंड्री से सटाकर गड्ढा खोदकर ताजिया दफनाया जा रहा है। इसको लेकर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इसरार खां, पूर्व प्रधान अनवार खां, वर्तमान प्रधान अनुरुद्ध सिंह,  सीताराम यादव, मुंशीलाल संखवार आदि को एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक ने वार्ता कर शांत कराया।




एसडीएम ने ताजिया दफनाने के लिए जीएस की कुछ भूमि  चिंहित करने के निर्देश भी दिये। दोनों पक्षों की सहमति से खोदे गए गड्ढे  में ताजिया दफना दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तनाव को देखते हुए पुलिस को मौके पर रहने  के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed