फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tap bursts 50 acres of wheat crop

बंबा फटने से 50 बीघा गेहूं की फसल प्रभावित

Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tap bursts 50 acres of wheat crop
मैथा रोड पर बस्ती के समीप तक भरा पानी।
 
विज्ञापन

बैरी गांव में देर रात बंबा फट गया, जिससे पचास बीघा गेहूं की खड़ी फसल में पानी भर गया। हालांकि दोपहर तक बंबा को बांध दिया गया। तब तक बस्ती तक पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने खांदी काटने पर रोष जताया है।

भेवान में निचली रामगंगा नहर से होकर निकला शिवली रजबहा फत्तेपुर तक जाता है। यही बंबा बैरी गांव के पास खांदी काट दिए जाने से कट गया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। करीब पचास बीघा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। और गांव के बाहर तक पानी भर गया। बंबा में खांदी कटने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन



किसान रामपाल शर्मा, शिवपाल शर्मा, रमेश मिश्रा, श्यामबिहारी दीक्षित, संदीप शर्मा, विनोद कश्यप, किशोर लाल गुप्ता, श्रीकांत शुक्ल, शिवम दीक्षित ने बताया कि बड़ी मेहनत कर गेहूं की फसल बोई थी। खाद, बीज सब बेकार चला जाएगा। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इधर बैरी गांव के बाहर तक मैथा रोड पर पानी पहुंच गया। ग्रामीण राजेंद्र वर्मा, श्रवण कुशवाहा, संतोष वर्मा, श्रृषि शर्मा, सुरेश मिश्र ने कहा कि उन लोगों ने मेहनत कर खांदी बांधी तब कहीं जाकर पानी रुका। ग्रामीणों ने इस बाबत एसडीएम मैथा से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed