{"_id":"5820e0844f1c1bc932b37c6c","slug":"tanker-owner-was-washing-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर धुलाई में मालिक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर धुलाई में मालिक को लगा करंट, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के विसायकपुर स्थित सर्विस सेंटर में अपने टैंकर की धुलाई कर रहा मालिक ऊपर से निकले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसका सिर पत्थर से टकरा कर फट गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
सोमवार की दोपहर विसायकपुर स्थित केजीएम सर्विस सेंटर में जिला हरदोई थाना संडीला गांव संख निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य (35) पुत्र नन्हा अपना टैंकर धो रहा था। टैंकर धोते समय वह उसकी छत पर चढ़ गया और टैंकर में को साफ करने लगा। इसी दौरान उसका हाथ हाइवे किनारे निकले बिजली के तारों में छू गया। इससे वह जमीन पर जा गिर और पत्थर से टकरा कर उसका सिर फट गया। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए।
जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि जितेंद्र कुमार मौर्य लखनऊ से राजेंद्र चौराहे स्थित एक फैक्ट्री में तेल खाली करने आया था। नया माल भरने के लिए वह टैंकर की सर्विस करा रहा था। चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना कर दी गई है।