फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Tandem threat to fish from throwing garbage in the pond

तालाब में कूड़ा फेंकने से मछलियों पर खतरा मंडराया

Fri, 16 Sep 2016 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
Tandem threat to fish from throwing garbage in the pond
.भोलाहुलास गांव में तालाब के अंदर फैली गंदगी का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के औरंगाबाद भोलाहुलास गांव में मत्स्य पालन को तालाब में डाली मछलियों पर गंदगी का खतरा मंडराने लगा है। तालाब किनारे फेंकी जा रही गंदगी हवा के झोंके से पानी में जा रही। मछलियों में बीमारी फैलाने की आशंका से मत्स्य पालक परेशान हैं।
विज्ञापन



औरंगाबाद भोलाहुलास गाव में आठ बीघा क्षेत्रफल का तालाब है। चंदकुरा गांव निवासी मनोज ने 28 जुलाई 2015 को मत्स्य पालन के लिए आवंटित कराया था। तालाब में मछली के बच्चे डाले। मछलियां बड़ी भी हुईं, लेकिन अब गांव वालों ने तालाब के चारों तरफ  कूड़े के ढेर लगा दिए हैं। लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। कुछ लोग तालाब किनारे की जमीन कब्जाने के लिए कूड़ा डालकर उसे पाटने पर आमादा हैं।
विज्ञापन



दूषित पानीके कारण रोजाना सैकड़ों मछलियों की मौत होने लगी है। पानी पर मछलियों के उतराने से जानकारी हुई। मरी पड़ी मछलियों से भीषण बदबू उठने लगी है। मछली पालक की मानें तो ग्रामीणों को गंदगी फैलाने से मना कर चूका है परंतु वे नहीं माने। मंगलपुर थाना पुलिस व ब्लाक में शिकायती पत्र देकर गंदगी हटवाने  की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-  मछलियों के मरने की जानकारी मिली है। गांव के सचिव के माध्यम से पहले ग्रामीणों से गंदगी व कूड़ा खुद हटाने के लिए कहा जाएगा। तालाब से गंदगी न हटाई तो ऐसा करने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सहायक विकास अधिकारी मो. राशिद।



 सिपाहियों को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। राजस्व विभाग टीम के साथ समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। जो लोग तालाब मछलियों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेंगे।- -जेपी यादव, मंगलपुर थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed