फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Swami Vivekananda was a young man

युवाओं को जगाने वाले थे स्वामी विवेकानंद

Fri, 13 Jan 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 13 Jan 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda was a young man
नेहरु युवा केंद्र में गोष्ठी को संबोधित करती लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता।

विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरुवार को कस्बा अकबरपुर के नेहरू युवा केंद्र व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोष्ठी का आयोजन कर विवेकानंद के बारे में जानकारी दी।

अकबरपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार दीक्षित ने किया। लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के मसीहा थे। स्वामी जी को सोच युवाओं के देश बदलने की थी।
विज्ञापन


एनवाईसी शैलजा पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रचार- प्रसार करने के लिये स्वामी विवेकानंद ने कड़ी मेहनत की। इस मौके पर सुजाता, मनीष, नमन, सुभाष दीक्षित, रुचि, दीक्षा, विवेक, सत्येंद्र, रागिनी, कल्पना, अक्षय, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कस्बा स्थित श्रुति विद्या पीठ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस समारोह का आयोजन किया। आरएसएस के विभाग संघ चालक रज्जन लाल मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 11 सितंबर 1893 को शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मलेन में भारत को दुनिया के मानचित्र पर रखा। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य अजय यादव, जिलाध्यक्ष श्री राममहेश त्रिपाठी, रजत गुप्ता, सतीश शुक्ला, जिला संयोजक आयुष त्रिवेदी, मयंक त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, विकास गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।


 मुंगीसापुर में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र संघ अध्यक्ष रोचक कटियार ने कहा कि युवा शक्ति देश व समाज की रीढ़ है। इस मौके पर संजुल शुक्ला, राज चौहान, अमन कटियार आदि मौजूद रहे।  
-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed