फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Sunit Shazira child, in Iliaspur Ayaz won the Prime

सहज्योरा में बाल सुनीत, इलियासपुर में अयाज ने प्रधानी जीती

Wed, 05 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sunit Shazira child, in Iliaspur Ayaz won the Prime
प्रत्याशियों के एजेंटों को मतपत्रों को दिखाते चुनाव कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के बिल्हौर इलियासपुर और चौबेपुर सहज्योरा ग्राम पंचायत के उपचुनावों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इलियासपुर से अयाज ने सौरभ को 71 वोटों और सहज्योरा से बाल सुनीत ने उषा बेरिया को 34 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन



मंगलवार को विकास खंड सभागार में तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव और आरओ संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा में इलियासपुर ग्रामसभा की मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन



 तहसीलदार ने बताया कि इलियासपुर ग्राम पंचायत में दावेदारी करने वाले मेंहदी हसन और शिवमोहन तिवारी को एक भी मत नहीं मिले, जबकि नितिन कटियार को 05 वोट हासिल हुए। जबकि, उपचुनाव में तीसरे नंबर पर 141 वोट पाकर विपिन कटियार रहे। जबकि पूर्व प्रधान पति सौरभ तिवारी को मात्र 256 मत मिले। उधर, अयाज हुसैन ने 327 मत पाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कुल 9 मत अमान्य पाए गए। मालूम रहे कि ग्राम प्रधान गुड़िया तिवारी की बीमारी की चलते मौत के बाद इलियासपुर ग्रामसभा की प्रधान पद सीट रिक्त हुई थी। तहसीलदार ने निर्वाचित ग्राम प्रधान अयाज हुसैन को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। मतगणना के दौरान ब्लाक परिसर में पुलिस ने हुड़दंग कर रहे समर्थकों को जीटी रोड से खदेड़ा गया।


चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की सहज्योरा ग्राम पंचायत में 30 सितंबर को हुए प्रधान पद के उप चुनाव के उपरांत मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर हुई मतगणना में बाल सुनीत राव ने प्रतिद्वंद्वी उषा बेरिया को 34 मतों से पराजित किया।


मालूम हो कि ब्लाक क्षेत्र के सहज्योरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप बेरिया की हत्या के बाद यहां हुए उप चुनाव में दिवंगत प्रधान की पत्नी ऊषा बेरिया के अलावा सुनीता उर्फ मंजू गौतम और उनका पुत्र बाल सुनीत राव चुनाव मैदान में थे। इसके बाद घोषित परिणाम में बाल सुनीत राव को 665 मत और ऊषा बेरिया को 631 मत और सुनीता को 11 वोट मिले। जबकि 17 मत अवैध पाए गए।



आरओ गोविंद यादव ने बाल सुनीत राव को विजयी प्रत्याशी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के दौरान कोई अव्यवस्था न फैले इस लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता, राकेश यादव, एसओ शिवराजपुर बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस  बल मौके मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed