{"_id":"579e57144f1c1b95302b8994","slug":"submitted-a-list-of-16-tube-wells-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":" 16 बंद ट्यूबवेलों की सूची भेजी, जल्द दूर होगी खराबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 बंद ट्यूबवेलों की सूची भेजी, जल्द दूर होगी खराबी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में खराब पड़े 16 सरकारी नलकूप बिजली की समस्या के कारण पानी नहीं दे रहे हैं। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता डीके आर्य ने इन ट्यूबवेलों की बिजली समस्या का समाधान कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजा है। उन्होंने एक सप्ताह में ट्यूबवेल से जलापूर्ति बहाल करा देने का दावा किया है।
नलकूप खंड की ओर से बिजली विभाग को भेजे गए पत्र के अनुसार मलासा विकास खंड के गांव सिंगरसीपुर और बिहारी में लो-वोल्टेज की समस्या है। मोटर नहीं चल पाने से ट्यूबवेल ठप है। अकबरपुर विकास खंड के गांव तोड़ा, बाढ़ापुर, कुंभी, झींझक ब्लाक के किशौरा व करियाझाला, सिंहपुर, बचीत भरथू, गढ़िया, कठिका, रसूलाबाद ब्लाक के गांव मुलही में कहीं ट्रांसफार्मर खराब तो कहीं बिजली के तार टूटे पड़े हैं। राजपुर ब्लाक के गांव अरसून बिछावली में ट्रांसफार्मर की केबिल खराब है।
झींझक के वान गांव में ट्यूबवेल में काम होना बाकी है।नलकूप खंड के अनुसार बंद ट्यूबवेलों की सूची जिला विकास अधिकारी को भी भेजी दी है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने भरोसा दिलाया है कि सात दिन के अंदर वे जेई व क्षेत्रीय लाइनमैन को भेजकर बिजली समस्या का समाधान करा देंगे। जिससे ट्यूबवेलों से पानी निकलने लगे और किसान खेतों की सिंचाई कर सकें।