{"_id":"583b45a34f1c1b5e2908899b","slug":"stty-station-area-in-the-shade-weeds-naubadpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर गांव में छाया मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर गांव में छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
मृतका पार्वती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रूरा रोड पर नरिहा गांव के पास हुई मार्ग दुर्घटना में सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर निवासी एक मासूम और एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर गांव में मातम छाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामप्रकाश(55) परिजनों समेत दिल्ली में रहते हैं। वह 25 नवंबर को निजी कार से गांव आए थे। रविवार को दत्तक पुत्र कार्तिक(6), पारिवारिक बड़ी मां पार्वती और रिश्तेदार औरैया के जैतापुर निवासी राजा(35) व भागीरथ के पुत्र सरमन(11) को साथ लेकर पुत्री की ससुराल अकबरपुर के अंगदपुर गांव गए थे।
वापस आते वक्त रूरा रोड पर नरिहा गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार्तिक, पार्वती, सरमन, राजा की मौत हो गई और रामप्रकाश जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।