फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Stir it in the field to meet the newborn's body

खेत में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

Wed, 28 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Stir it in the field to meet the newborn's body
नवजात - फोटो : अमर उजाला
 परौंख गाव में लाही के खेत में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत मालिक ने डायल 100 पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मंगलपुर-डेरापुर रोड से परौंख गांव के संपर्क मार्ग किनारे परौंख गांव निवासी राजू तिवारी के लाही के खेत में गांव का सर्वेश कुशवाहा मवेशियों के लिया चारा लाने गया था। तभी उसे लाही के पौधों के बीच नवजात का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी खेत मालिक राजू तिवारी को दी।
विज्ञापन


राजू ने यूपी 100 को सूचना दी। इसके बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में कार्रवाई शुरू की। खेत में नवजात का शव होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नवजात का शव देख कर उसकी मां को कोसने लगे। प्रभारी थानाध्यक्ष मंगलपुर सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि नवजात पुत्र के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए भेजा गया है। शव के पास एक झोला व लाल कपड़ा मिला है। शव किसने फेंका इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed