{"_id":"5a4553cf4f1c1b87698c4485","slug":"steal-the-bike-and-steal-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी करके भाग रहे चोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी करके भाग रहे चोर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी का आरोपी युवक बीरू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर मिठाई विक्रेता की बाइक लेकर भागे चोर को मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर धर दबोचा। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।
कस्बा निवासी जयप्रकाश गुप्ता की मुख्य चौराहे पर मिठाई की दुकान है। बीते बुधवार की शाम दुकान के आगे उसकी नई बाइक खड़ी थी। देरशाम वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक युवक वहां आया कुछ देर तक इधर-उधर देखता और फोन पर बात करता रहा। इसके बाद उसने अपने पैंट की जेब से चॉबी निकाली और मिठाई विक्रेता की बाइक पर लगाकर स्टार्ट कर भागने लगा। यह देख दुकान मालिक और वहां खड़े लोगों ने शोर मचाया और दूसरी बाइकों से लोगों ने चोर का पीछा कर लिया। अपने को घिरता देख चोर ने बाइक को रोड पर एक ओर फेंक दिया और खुद पैदल भागने लगा। मुख्य चौराहे से भागकर वह दीना मार्केंट पहुंचा और वहीं पर एक दुकान के काउंटर के पीछे छिप गया। पीछा कर रहे युवकों ने उसे छिपते देख लिया और उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इस बीच चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रही थी लेकिन, रास्ते में जैसे ही बाइक की रफ्तार कम हुई वह चलती गाड़ी से कूद कर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने पहले अपना नाम-पता गलत बताया। लेकिन, बाद में उसने अपना नाम वीरू सिंह (27) निवासी कस्बा व थाना कुरारा (हमीरपुर) बताया। पुलिस ने थाना कुरारा से उसका आपराधिक इतिहास पता किया तो बताया गया कि बीरू सिंह मूलरूप से गांव भौली थाना कुरारा (हमीरपुर) का निवासी है। उसके खिलाफ हमीरपुर में भी दोपहिया वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।