फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   State GST raids in factories of Mantora Oil

मंटोरा ऑयल की फैक्ट्रियों में स्टेट जीएसटी का छापा

Fri, 09 Feb 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 09 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
State GST raids in factories of Mantora Oil
फैक्ट्री मे अभिलेखों की जांच पड़ताल करते अधिकारी।
स्टेट जीएसटी की टीम ने गुरुवार को रनियां में रिफाइंड बनाने वाली चार फैक्ट्रियों में छापेमारी की। छापा पड़ते ही फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम के अधिकारी फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ की। देर रात तक स्टेट जीएसटी की टीम अभिलेखों को खंगालने में जुटी रही। अफसरों के मुताबिक छापेमारी पूरी रात चलने की संभावना है।
विज्ञापन


रनियां औद्योगिक क्षेत्र रनियां में मंटोरा, चिराना मार्ग पर मंटोरा ऑयल व मंटोरा एग्रो के नाम पर रिफाइंड बनाने की फैक्ट्रियां संचालित हैं। वहीं, विसायकपुर में मंटोरा साल्वेंट व पनकी में भी इसी फर्म की इकाई संचालित है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे स्टेट जीएसटी की 13 सदस्यीय टीम ने पुलिस बल के साथ रनियां की चार फैक्ट्रियों व बिहराना रोड स्थित फर्म के मुख्यालय पर छापा मारा। टीम में करीब 40 लोग शामिल हैं। एक साथ चार फैक्ट्रियों छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में मौजूद सुपरवाइजर व ठेकेदारों से पूछताछ शुरू कर दी और सभी अभिलेखों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह व एके सिंह, केएम मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर विकास चौधरी व राजवर्धन की टीम अभिलेखों की गहन पड़ताल में जुट गई। अफसरों ने कंप्यूटर भी खंगाले, जबकि अन्य अधिकारी फैक्ट्री में डंप माल की पड़ताल में जुटे रहे। डिप्टी कमिश्नर विकास चौधरी ने बताया कि मंटोरा ऑयल फैक्ट्री के दो वाहन मंगलवार को लखनऊ में पकड़े गए थे। इसमें लदे सामान का पक्का बिल नहीं था। इसकी जांच हेड आफिस के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से कितना माल गया और कितना सामान आया यै। इसका कोई ब्योरा फैक्ट्री प्रबंधन नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाक रजिस्टर की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में एक बिल पर 4 से 5 गाड़ी सामान भेजे जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि देर रात एडिशनल कमिश्नर वीरेंद्र प्रताप सिंह व आरके श्रीवास्तव भी मौके पर आकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की जांच में समय लगेगा। इसलिए रातभर छापेमारी चलने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed