फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   SP's Rath Yatra was jammed in the Bhognipur

सपा की रथयात्रा को लेकर भोगनीपुर में लगा जाम

Fri, 04 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
SP's Rath Yatra was jammed in the Bhognipur
भोगनीपुर में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के शुक्लागंज में समाजवादी पार्टी की रथयात्रा और सभा के आयोजन को लेकर भोगनीपुर चौराहे पर कानपुर जाने वाले वाहनों को रोका गया। बडे़ वाहनों के रोड पर खड़े होने से छोटे वाहनों का आवागमन वाधित रहा। इससे देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। कालपी रोड पर पिपरी तक और इटावा रोड पर शाहजहांपुर तक वाहनों की लाइनें लग गई। घाटमपुर रोड पर जाम लगा रहा।  
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी की लखनऊ से प्रारंभ हुई रथयात्रा के कारण में भोगनीपुर में यातायात बाधित रहा। वाहनों के रोके जाने से मुसाफिर परेशान रहे। कानपुर जाने वाले वाहनों के लिए दोपहर से पुलिस ने रोक लगा दी थी। वहीं कुछ ड्राइवरों ने घाटमपुर होकर जाने की योजना बनाई, वह भी आगे नहीं जा सके।
विज्ञापन



बताया घाटमपुर में कानपुर जाने वाले वाहनों को रोका गया है, जिससे रोड पर वाहनों की आड़ी-तिरछी कतारें लगी रहीं। बाइक सवारों का गुजरना दूभर हो गया। लोगों का कहना था कि पहली बार 100 किलोमीटर दूर किसी कार्यक्रम से आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोगनीपुर कोतवाली के एसएसआई अनूपकुमार दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही वाहनों को कानपुर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। देर शाम तक आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed