{"_id":"580a7f224f1c1b726b70647e","slug":"sp-remember-the-martyr-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
शहीद के परिवार को शाल देकर सम्मानित करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन माती स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
एसपी ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन करते हुए मर मिटने से गुरेज न करने वाले यह पुलिस कर्मी मरकर भी अमर हो जाते हैं। बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश में 116 पुलिस कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
शहीद जवानों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक ने पांच- पांच हजार रुपये व एक शाल दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, सभी क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं अग्निशमन केंद्र माती में पटाखा फुलझड़ी आदि आतिशबाजी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं से घायल होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार की बाबत जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं खुशहाल मनाने की जानकारी दी। साथ ही अग्नि से बचाव के तरीके बताए।