फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Son killed father in property dispute

संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारी

Fri, 13 Apr 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Son killed father in property dispute
गोली से घायल कृपाशंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संपत्ति के विवाद में पहले भाई से झगड़ने के बाद एक युवक ने अपने ही पिता को तमंचे से गोली मार दी। जिससे गोली जबड़े में लगने से गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। छोटे बेटे ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 गजनेर थाना क्षेत्र के गांव आलापुर निवासी पूर्व प्रधान कृपाशंकर ने दो शादियां की थीं। ग्रामीणों के मुताबिक पहली शादी से उनके एक बेटा आशीष उर्फ  अमित है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने पत्नी की छोटी बहन से दूसरी शादी की ली। उससे एक बेटा सुमित हुआ। कृपाशंकर के एक भाई संत थे, वह गांव के बाहर आश्रम बना कर रहते थे। वह काफी समय बाहर भी रहे थे। उनकी ड़ेढ वर्ष पहले मौत हो गई थी तब उनके खाते में करीब 18 लाख रुपये थे वह रुपये कृपाशंकर सिंह ने अपने अन्य दो भाइयों की सहमति से अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए थे। इसके बाद सुमित के लिए कानपुर में एक मकान खरीद गया था। इस बात से बड़े बेटा आशीष उर्फ अमित को नाराजगी थी। इसी बात पर गुरुवार को गांव में घर के बार अशीष व सुमित के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया तो दोनो घर के अंदर चले गए। वहां पिता भी मौजूद थे कुछ ही देर में घर के अंदर फिर विवाद शुरू हो गया तो आशीष ने अपने पिता पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली उनके जबड़े में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आशीष मौके से फरार हो गया और सुमित पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी तो जिला अस्पताल में एसओ गजनेर रवींद्र तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। जिला अस्पताल में डा. श्रीप्रकाश ने गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया। सुमित उन्हें लेकर कानपुर चला गया। एसओ रवींद्र तिवारी ने बताया कि घटना में तहरीर नहीं मिली है फिर भी छानबीन की जा रही है। संपत्ति के विवाद में गोली मारने की जानकारी सामने आ रही है तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed