{"_id":"9f24765b6b9f9543e0e1d63e46d8dceb","slug":"some-person-favour-in-acused-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरोपी ग्राम प्रधान की पैरवी में खड़े हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी ग्राम प्रधान की पैरवी में खड़े हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पालपुर ( किरांव) गांव में महिला की गोली मारकर हत्या में आरोपी ग्राम प्रधान के पक्ष की पैरवी में तमाम लोग खड़े हो गए हैं। बुधवार को एसएसपी से मिलकर निपष्क्ष जांच कराने की मांग की।
पैरवी में पहुंचे लोगों ने बताया कि प्रधान रक्षपाल को राजनैतिक रंजिश और विद्वेष में फंसाया जा रहा है।
मालूम हो कि पालपुर (किरांव) गांव निवासी जगदेव पाल और गंगाराम पाल के बीच ग्राम प्रधानी को लेकर चुनावी रंजिश चल रही है।
दोनों पक्ष एक-दूसरे को किसी न किसी षड्यंत्र में फंसाते रहते हैं। इसी कड़ी में जगदेव पक्ष ने हत्या के एक मामले में गंगाराम और उसके भाई बाबूराम पाल को फंसाया था। वर्तमान में दोनों भाई जेल में है। 11 जनवरी की रात बाबूराम पाल की पत्नी बसंती (46) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतका के भतीजे देवेंद्र सिंह पुत्र गंगाराम पाल ने वर्तमान ग्राम प्रधान रक्षपाल पुत्र मौजीलाल, रामगोविंद पुत्र सूबेदार, राजू पुत्र जगदेव और अशर्फीलाल पुत्र सुखदेव पाल को हत्यारोपी बनाया है। घटना के दस दिन बीत चुके हैं, सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रक्षपाल की पैरवी में कई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ प्रधान के रिश्तेदार बुधवार को एसएसपी शलभ माथुर से मिले। पैरवी करने वालों में शामिल सुभाषचंद्र ने बताया कि एसएसपी ने मामले की जांच सीओ से कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।