{"_id":"5babdbad867a557fe3048fb4","slug":"social-welfare-officer-arrested-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी, जानकारी देते एसपी।।
कानपुर देहात। फर्जी समाज कल्याण अधिकारी बन ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस टीम ने मूसानगर क्षेत्र के नगीना मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की तीन बाइकें, एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा समाज कल्याण अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र मिला है।
बुधवार को एसपी राधेश्याम ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोपाल मिश्रा बताया। वह मंगलपुर के तलुवापुर रहने वाला है। वह फर्जी समाज कल्याण अधिकारी बनकर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करता था। उसके पास समाज कल्याण अधिकारी का पहचान पत्र मिला है, जिसमें पंकज मिश्रा निवासी सैफई इटावा दर्ज है।
पुलिस की पूछताछ में उसने ठगी करने की बात स्वीकार की है। उसके पास से चोरी की बाइक व 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। चोरी की बाइक के बाबत उसने बताया कि वैदपुर जिला इटावा से चोरी कर लाया था। उसने बताया कि उसने दो बाइकें चोरी की हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बाइकें इटावा से बरामद कर लीं।
विज्ञापन
उसे वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को उसे नगीना मोड़ मूसानगर से पकड़ लिया गया। स्वाट टीम उसकी तलाश में पहले से लगी थी। उसे गिरफ्तार करने में मूसानगर एसओ सुनील कुमार जोशी व स्वाट टीम प्रभारी रोहित कुमार की टीम ने सफलता हासिल की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध फतेहपुर, इटावा, औरैया आदि जनपदों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी व ठगी करने के मुकदमे दर्ज हैं।