फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   so many fishes dead in pond.

मछलियों के मरने से सड़ांध फैली, लोग परेशान

Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
so many fishes dead in pond.
घाटमपुर। कस्बे के कानपुर रोड किनारे स्थित एक तालाब में बीते दो दिनों से मछलियों का मरना जारी है। गुरुवार की दोपहर हजारों की संख्या में मरी मछलियां पानी के ऊपर उतराते दिखाई दीं। वहीं, उनकी सड़ांध फैलनी शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो उठे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने तालाब में कोई जहरीला केमिकल डाल दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कूष्मांडा नगर में रेलवे लाइन के किनारे स्थित तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां पानी के ऊपर तड़पती दिखाई दीं। कुछ लोग तालाब में उनका शिकार करने पहुंच गए। लेकिन, देखा कि मछलियां तड़पकर मर रहीं हैं तो जहरीले रसायन के प्रभाव से उनकी मौत होने की आशंका हुई। मोहल्ले के निवासियों गुड्डन साहू, रामप्रकाश, शिवकरन और प्रभात कुमार आदि ने बताया कि देखते ही देखते हजारों की संख्या में मछलियां पानी के ऊपर उतराने लगीं। गुरुवार की दोपहर तालाब में जगह-जगह मरी हुई मछलियां उतरा रही थीं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी समाजसेवी आलोक पांडेय ने बताया कि संभवता मछलियां किसी जहरीले रसायन के प्रभाव में आकर मरी हैं।
वहीं, मत्स्य पालकों का अनुमान है कि पानी में आक्सीजन की कमी होने से मछलियों की मौत हो रही है। बताया कि जिस तालाब में मछलियां मरी हैं उसका पानी काफी गंदा है। पानी की मात्रा भी कम हो गई है जिससे उसमें आक्सीजन की कमी हो जाने से मछलियां मर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डा.बीएन साहू ने लोगों को तालाब में उतरा रही मछलियों को जहरीला होने की आशंका जताते हुए लोगों को आगाह किया कि वह लोग लालच में आकर इन मछलियों को भूलकर भी खाने के लिए न ले जाएं। बताया कि मछलियों की सड़ांध से आसपास के लोग अपना बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed