{"_id":"588bad334f1c1b9e7dcf5fcd","slug":"smuggled-meat-seized-in-akbarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में पकड़ी मांस तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में पकड़ी मांस तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ध्ारा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कस्बा मांस तस्करी का बड़ा गढ़ बनता जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे के एक मकान से गोकशी करते समय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मौके से डेढ़ क्विंटल से अधिक मांस एवं जानवरों की खालें बरामद की गई हैं। वहीं, गोकशी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने एक मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है और दो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
अकबरपुर कस्बे के इटैली मोहाल में बंद पडे़ मकान में गोकशी की सूचना पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने हमराह के साथ छापा मारा, जहां भारी पैमाने पर मांस एवं खाल, कुल्हाड़ी, नमक सहित अन्य सामान बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह मकान स्व. बाबू कुरैशी का है। उन्होंने यह मकान मस्जिद को दान में दे रखा है। तब से इस मकान में ताला पड़ रहता है। मकान के अंदर मांस तस्करी का खेल चल रहा था।
मौके से पकड़े गए आरोपी अकील पुत्र मोइनीद्दीन निवासी अकबरपुर का मकान उसी मकान से जुड़ा हुआ है। रात में छत के माध्यम से बंद मकान में पहुंचकर मांस तैयार करते थे। आरोपी ने बताया कि वह और चांद मंसूरी पुत्र रईश व सोहेल पुत्र पोके गोवंश तस्करी का काम बचपन से कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि आवारा घूमने वाली गोवंशों को पकड़कर उनके मांस की आपूर्ति आसपास के कस्बों करते हैं।
वहीं, गोकशी की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। गोरक्षा दल से जुड़े अतुल दुबे ने बताया कि दो दिन पहले भी अकबरपुर बाढ़ापुर रोड से एक युवक को मांस के साथ पकड़ा था। कस्बे में इस समय बड़े स्तर पर मांस तस्करी हो रही है, लेकिन इस पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।