फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Smelly water spread from the tanker on service lane

सर्विस लेन पर टैंकर से फैलाया बदबूदार पानी

Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Smelly water spread from the tanker on service lane
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
सेंगुर नदी स्थित कचड़ा नष्ट करने वाली कंपनी के टैंकर द्वारा दुर्गंधयुक्त पानी सर्विस लेन पर फैलाए जाने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने दोबारा गलती न करने पर चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


डेरापुर थाना के थनवापुर गांव में रविवार दोपहर कचड़ा नष्ट करने वाली कंपनी का टैंकर बिहार घाट चौकी के सामने औरैया जाने वाले हाईवे के सर्विस लेन पर दो किलोमीटर तक पानी फैलाते हुए चला गया। पानी से भीषण बदबूदार दुर्गंध उठ रही थी। इससे आसपास के निवासी व राहगीर बेचैन हो उठे।
विज्ञापन



लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। नष्ट करने योग्य केमिकल को फैलाए जाने की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर व चालक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंगीसापुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया टैंकर से बदबूदार (केमिकल युक्त) पानी सर्विस लेन पर फैला था। इसकी शिकायत पर चालक को पकड़ा गया था, लेकिन हिदायत देकर दोबारा गलती न करने की शर्त पर छोड़ दिया गया है। वहीं, लोगों ने लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत करने के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed