फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The woman who was sleeping on the roof shot dead

छत पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Apr 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
The woman who was sleeping on the roof shot dead
सरला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
ककवन थाना क्षेत्र के मैदों खेड़ा गांव में मंगलवार देर रात छत पर बच्चों के साथ सोई एक महिला की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज और बच्चों की चीखपुकार के बाद पति और मोहल्ले के लोग दौड़े। बाद में मौके पर पहुंचे एसओ ककवन, सीओ बिल्हौर ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पति की तहरीर पर ककवन पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैदों खेड़ा गांव में सर्वेश कुमार अपनी पत्नी सरला देवी (39) और तीन बच्चों सपना, अनुज और शिवम के साथ रहते हैं। सरला कन्नौज जिले के ठठिया सीएचसी में आशा बहू के पद पर कार्यरत थी। पति सर्वेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सोने चला गया था। पत्नी और बड़ी पुत्री-पुत्र छत पर सोए थे, जबकि वह अपने छोटे बेटे अनुज के साथ नीचे बरामदे में सोया था। रात 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सरला के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी थी। मौके पर पहुंचे एसओ ककवन शैलेंद्र सिंह, सीओ बिल्हौर और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। एसओ के मुताबिक तमंचे से सरला को काफी करीब से गोली मारी गई है, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने जांच में मृतका के हाथों में बारूद पाया है। पुलिस आत्महत्या की दृष्टि से भी जांच कर रही है। मैदों ग्राम प्रधान रामदेवी के पति अनुज गुप्ता ने बताया कि सर्वेश का पूरा परिवार कुछ साल पहले ही गांव में आकर नई बस्ती में बसा है। सर्वेश फेरी लगाकर कपड़ा आदि का धंधा करता है
विज्ञापन


छत पर आने-जाने का रास्ता नहीं
बिल्हौर। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छत पर चढ़ने के लिए घर के अंदर सीढ़ी लगी है। छत पर चढ़ने के लिए और कोई साधन मकान के चारों ओर नहीं है। इसलिए कोई भी संदिग्ध व्यक्ति छत पर आ ही नहीं सकता। यदि गोली चली तो साथ सोए बच्चों की नजर किसी पर क्यों नहीं पड़ी। जांच पड़ताल में पाया गया कि सरला की मौत के करीब दो से ढाई घंटे बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच सकी। पुलिस के अनुसार सर्वेश और उसकी पत्नी सरला की किसी से कोई रंजिश-दुश्मनी भी नहीं है और सीधा-साधा परिवार है। यदि सरला ने आत्महत्या की है तो उसका क्या कारण है, इसकी कोई जानकारी परिजन पुलिस को स्पष्ट रूप से नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे तमंचा छोड़कर क्यों भागे
बिल्हौर। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अफसरों ने बताया कि यदि हत्यारे महिला की हत्या करते तो तमंचा मौके पर छोड़कर न भागते। महिला के हाथों में बारूद के कण मिलने से आत्महत्या की आशंका ज्यादा है। गोली चलाने के बाद हत्यारे कहां भागे यह न तो महिला की बेटी सपना (17) बता पा रही है और न ही पुत्र शिवम। संदेह के आधार पर मृतका के पति ने दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



हत्या और आत्महत्या दोनों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। पति की तहरीर पर ककवन थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच में तेजी लाई जाएगी।
भगवान सिंह, सीओ बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed