{"_id":"5a493b1c4f1c1b5c0c8b60a9","slug":"six-vehicle-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वाहन लुटेरे गिरफ्तार, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वाहन लुटेरे गिरफ्तार, सरगना फरार
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों के बाबत जानकारी देते एसपी रतनकांत पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शनिवार की रात मंगलपुर थाना क्षेत्र से बाइक लूटेरे गिरोह को दबोच लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की दस बाइक , लूटे गए छह मोबाइल, अवैध असलहे, कारतूस आदि बरामद किए हैं।
पकड़े गए युवकों ने शौक पूरे करने के लिए वाहन लूटने की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। हालांकि गिरोह के सरगना समेत दो लोग अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम ने शनिवार शाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा रोड पर निर्माणाधीन काशीराम कालोनी के पास छापेमारी की। इसमें मंगलपुर के प्रधानपुर गांव निवासी अनुराग यादव, मोनू यादव, दुर्गापुरवा का अश्वनी यादव, बान गांव का अनिरुद्ध राठौर उर्फ कक्का, औरैया के दिबियापुर कोतवाली निवासी पप्पू चिकवा तथा जैतपुर चौबेपुर का अंशू यादव उर्फ छोटू यादव गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इन लोगों के पास से चोरी की दस मोटरसाइकिलें, छह तमंचे, 9 कारतूस, छह मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में लुटेरों ने छह वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है।
एसपी ने बताया कि इस सफलता पर स्वाट टीम व मंगलपुर थाने की टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।