{"_id":"5929d9e34f1c1b4a01535c63","slug":"signal-suddenly-red-driver-imposed-emergency-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल अचानक लाल, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल अचानक लाल, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sun, 28 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग के बीच मालगाड़ी रूकने से लगा रहा जाम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक।
झींझक रेलवे फाटक का लॉक अचानक खराब होने से स्टार्टर सिग्नल रेड हो गया। कानपुर से दिल्ली जा रही एसटीडी मालगाड़ी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। एसएनटी स्टाफ ने फाटक की मरम्मत कर ठीक किया। इस दौरान कई ट्रेनें आउटर पर रोक दी गईं, वहां भीषण गर्मी से यात्री परेशान हो उठे।
शनिवार की दोपहर अप लाइन से कानपुर से दिल्ली की तरफ एसटीडी मालगाड़ी जा रही थी, जैसे ही ट्रेन फाटक पार कर रही थी, अचानक फाटक का लॉक खराब हो गया। जिससे सिग्नल लाल हो गया और मालगाड़ी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।
गेटमैन अनिल कुमार ने फौरन सूचना स्टेशन कार्यालय पर दी। इस पर एसएनटी टीम ने फाटक की मरम्मत शुरू की। लगभग एक बजे तकनीकी समस्या दूर करके ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। इस कारण आनंद बिहार एक्सप्रेस को नासरसेड़ा फाटक के पास, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को खम्हैला गांव के पास रोका गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक आरआर मीणा ने बताया कि फाटक के लॉक में तकनीकी खराबी आने से सिग्नल लाल हो गया था। इस कारण 12:41 बजे से 1 बजे तक अप लाइन का ट्रैक ठप रहा।