फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Showing plenty tactics of wrestling

दंगल में खूब दिखाए दांव पेंच

Wed, 08 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 08 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Showing plenty tactics of wrestling
दांव पेच आजमाते पहलवान।
विकासखंड उरसान गांव में ग्रामोदय युवा कल्याण समिति की ओर से 15 दिवसीय मेला व दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। वहीं महिला व पुरुष की कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


उरसान गांव में प्रति वर्ष मेला व दंगल का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को छैल सिंह राजस्थान व गोपाल इटावा के बीच दो हजार रुपये की इनामी कुश्ती हुई, जिसमें छैल सिंह विजेता ने गोपाल को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


वहीं सबसे रोमांचक 1800 रुपये इनामी कुश्ती महिला पहलवान नेहा रायबरेली व झींझक के पुरुष पहलवान छोटा खिलौना के बीच हुई। इसमें नेहा ने छोटा खिलौना को पटखनी दी। इसी क्रम में राका पहलवान दिल्ली और सोनू बरेली में राका विजयी रहे। छोटे सनिहापुर व अमित चित्रकूट की कुश्ती में छोटे ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी कुश्ती अभिनायक सिंह झींझक व प्रमोद महोबा में अभिनायक विजयी रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष अमीरुल हसन, संरक्षक अजीत कटियार, पूर्व सांसद राकेश सचान, महेंद्र कटियार, बसंत कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed