फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   shops shuter closed in ghatampur

उप श्रमायुक्त का छापा, दुकानों के शटर गिरे

Thu, 21 Jan 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
उप श्रमायुक्त नीलेश दीक्षित ने बुधवार को कसबे में अचानक दुकानों की चेकिंग की। साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद अधिकांश दुकानें खुली मिलीं। इस पर उन्होंने कई दुकानदारों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन



घाटमपुर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी होती है। किराना व्यापार मंडल एसोसिएशन (घाटमपुर) के अध्यक्ष मनोज सिंह परमार ने बताया कि उनके संगठन ने साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू करवा रखा है।
विज्ञापन


जबकि, अन्य दुकानदार बंदी के दिन भी दुकानें खोलते हैं। इनमें कपड़ा, फुटवियर और गारमेंट्स दुकानदार साप्ताहिक बंदी को नजरंदाज करते हैं।

बुधवार की शाम 4 बजे के आसपास उप श्रमायुक्त ने कसबे के बस्ती बाजार रोड, सिनेमा (टाकीज) रोड और पुराना अस्पताल रोड में छापे मारे। छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानदार धड़ाधड़ शटर बंदकर इधर-उधर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, कई छापेमारी में फंस भी गए। उप श्रमायुक्त ने बताया कि बंदी के दिन भी दुकानें खुले मिले तो नोटिस भेजने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed