फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Shine on the faces of farmers returning to the rain

बारिश से लौटी किसानों के चेहरे पर चमक

Thu, 12 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shine on the faces of farmers returning to the rain
पहली बारिश का लुत्फ उठाते बच्चे।
कानपुर देहात। बढ़ती गर्मी व उमस से बेहाल जनपदवासियों ने बुधवार को राहत की सांस ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश करीब दो घंटे तक चली। तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर चमक लौट आई। हालांकि, पहली बारिश में ही जिले के कई स्थानों पर जलभराव कि स्थित भी बन गई।
विज्ञापन


भीषण गर्मी व उमस ने लोगों को बेचैन कर रखा था। बारिश न होने से खेती की कार्य प्रभावित हो रहे थे। बुधवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। जिले के रनियां, रूरा, रसूलाबाद, डेरापुर, झींझक, शिवली, मुंगीसापुर सहित सभी स्थानों पर हुई तेज बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए और उन्होंने गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन


करीब 12 बजे से शुरू हुई तेज बारिश दो घंटे तक चली। इससे तापमान में गिरावट आई। गर्मी व उमस से बेहाल हो रहे बच्चे बारिश में खुले मैदान में निकल आए और बारिश का मजा लेने के लिए उन्होंने मैदान में भरे पानी में बारिश का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिश के इंतजार में फसलों की बुआई का कार्य विलंबित हो रहा था। किसान बारिश के कारण मक्का, अरहर, तिल्ली सहित अन्य फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे थे। बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर भी खुशी जताई। दो घंटे हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थित भी बन गई। जिससे लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं माती मुख्यालय के विकास भवन गेट पास पानी भर गया, जिससे वहां के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें फुटपाथ पर लगी अपनी दुकान समेटनी पड़ी। जबकि, कस्बे के ओवरब्रिज के आसपास व पराग डेयरी, गांधीनगर, बृह्मनगर, नेहरू नगर, एसपी आफिस सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पानी निकास के सही प्रबंध न होने से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed