फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Shadow of fake manure and irrigation crisis

नकली खाद और सिंचाई संकट का मुद्दा रहा छाया

Wed, 20 Dec 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shadow of fake manure and irrigation crisis
घाटमपुर के समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के ब्लाक सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कड़ाके की ठंड के बावजूद फरियादी पहुंचे। कुल 73 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें 8 का त्वरित निस्तारण कराया गया। जबकि, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उनका समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर दोपहर बाद काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कुल 73 शिकायतें दर्ज कराई गईं। पतारा के कई गांवों के किसानों ने रतनपुर गांव स्थित पीसीएफ केंद्र में नकली डीएपी खाद की बिक्री के मामले में शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने बताया कि नकली खाद की बिक्री की शिकायत पर करीब 20 दिन पहले केंद्र को सीज कर दिया गया था। लेकिन, न तो केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और न जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, तेजपुर, रतनपुर, रंजीतपुर, लौकहा, घटवा, नंदना, बरौली, बिराहिनपुर, कठेठा, फत्तेपुर (तरगांव), टेनापुर और बलहापारा सहित अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि रतनपुर गांव के पीसीएफ केंद्र से डीएपी खरीदकर खेतों में डाली है। नकली खाद होने से गेहूं की फसल पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि नकली खाद के रैकेट का भंडाफोड़ करने में जान-बूझकर देरी की जा रही है। एसडीएम ने किसानों की शिकायत को पीसीएफ और कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के पास भेजने के निर्देश दिए।

वहीं, भदरस, धरमपुर, तिलसड़ा, पतरसा, भाट, परास, इटर्रा, हथेही और रतनपुर इलाके के किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि सफाई के नाम पर नहरों को बीते नवंबर के प्रथम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। तब से पानी नहीं छोड़ा गया है। सैकड़ों एकड़ खेत पलेवा करने को परती पड़े हैं। वहीं, निजी संसाधनों से किसी तरह बोई गई गेहूं की फसल को पहली सिंचाई की सख्त जरूरत है। नायब तहसीलदार मौजीलाल ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed