फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Seven doctors and 15 employees were missing inspection

निरीक्षण में सात डाक्टर व 15 कर्मचारी गायब मिले

Sat, 23 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven doctors and 15 employees were missing inspection
डेरापुर सीएचसी में निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी सुरजीत सिंह
 जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार डेरापुर रामदयाल सिंह ने शुक्रवार सुबह सीएचसी की हकीकत देखी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत कई डाक्टर व कर्मचारी गायब मिले। मरीजों ने भी इनके आएदिन देर से आने और जल्दी चले जाने की जानकारी दी। यहां सात डाक्टर व 15 कर्मचारी गायब मिले।
विज्ञापन


वहीं एसडीएम सुरजीत सिंह ने शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत देखी। यहां तैनात करीब आधा दर्जन डाक्टरों में केवल डा. आरके गुप्ता ही ड्यूटी पर मिले।
विज्ञापन


तहसीलदार को निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डा. सिद्धार्थ पाठक, डा. सिंपल कुशवाहा, डा. राहुल, डा. आशीष गुप्ता व संविदा डा. माधुरी लाल, डा. प्राची दुबे, डा. पूनम अनुपस्थित मिलीं। मौके पर डा. राजेश व डा. अजय गौतम ही मौजूद थे। वहीं स्टाफ नर्स सीमा भदौरिया व चीफ फार्मासिस्ट सीएल कटियार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मी रामबाबू, प्रेमा, राधेश्याम, आसकरन प्रताप, वंदना, विजयलक्ष्मी, शैलेश, गौरव गौतम, योगेंद्र चंदेल, अनिल, कंचन, विनय, ऋषि यादव आदि भी अनुपस्थित पाए गए। यह आलम देख तहसीलदार दंग रह गए। समय से डाक्टरों व स्टाफ के पहुंचने के स्वास्थ्य विभाग के दावे हवाहवाई निकले।


अस्पताल में चौतरफा अव्यवस्थाओं का अंबार नजर आया। उन्होंने महिला वार्ड व लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हडकंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी के स्तर से ही गायब रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed