फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Seven burnt by fire, half dozen injured

आग से सात घर जले, आधा दर्जन घायल

Mon, 23 Apr 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven burnt by fire, half dozen injured
आग से जली गृहस्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ककवन क्षेत्र के कुरेह ग्राम पंचायत के डरेकापुरवा गांव में अचानक लगी आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। तेज हवाओं ने  आग को विकराल रूप ले लिया। सूचना के काफी देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से दो मवेशी मरे, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों में आग से मचे हाहाकार की सूचना के बाद भी देररात तक कोई आलाधिकारी और राजस्व कर्मी गांव नहीं पहुंचा, इसकारण पीड़ितजनों को कोई फौरी सहायता नहीं मिल सकी।  
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे कुरेह डरेकापुरवा गांव में विश्राम सिंह के घर से उठी आग की लपटों ने गांव के रघुनाथ सिंह, मनोज, रामसिंह, कमलेश, प्रमोद और प्रमोद के घरों अपनी चपेट में ले लिया। घरों पर रखे छप्परों में लगी आग के गुब्बार उठने से मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए गांव से बाहर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने काफी देर तक स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हालात बेकाबू होने पर आनन-फानन में मामले की सूचना ककवन पुलिस और दमकला का दी गई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजेश गौतम सूचना के फौरन बाद ही कई सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे और आग के फंसे लोगों और मवेशियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। बताया कि दमकल गाड़ी तीन बजे के करीब गांव पहुंची और कड़ी मशक्त बाद आग पर काबू पाया। आग से मनोज का दो मवेशी मर गए,  चार बुरी तरह झुलस गए, जबकि कमलेश एक भैंस आग में झुलस गई। पशुओं के जलने की सूचना पर राजकीय, पशु चिकित्सालय के डा0 नीरज गांव पहुचे और जले पश्ुाओं का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नही पहुंचे जनप्रतिनिधि और अफसर
बिल्हौर। डरेकापुरवा गांव में आग लगने की सूचना के बाद भी देरशाम तक कोई आलाधिकारी और सांसद-विधायक पीड़ितों की सहायता के लिए नहीं पहुंच सका। एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी आदि के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों में उक्त सभी के विरुद्ध रोष दिखा। कसिगवां जिला पंचायत सदस्य मीना गौतम के पति रामलखन गौतम ने बताया कि सोमवार को पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, कपड़ा सहित अन्य सभी प्रकार की फौरी सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। निजी कारणों से वह क्षेत्र में नहीं है, लेकिन वह डरेकापुरवा के ग्रामीणों की हर संभव मदद करेंगे। वहीं सपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह सोमवार सुबह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे साथ भाजपा सरकार की कथनी करनी और चापलूस अफसरों की हकीकत भी डरेकापुरवा गांव के लोगों को बताएंगे।  

घर गृहस्थी जली, लेकिन नहीं जला चूल्हा
बिल्हौर। अफसर नेताओं की ढिलाई से डरेकापुरवा के ग्रामीण आग की घटना से बुरी तरह सशंकित थे, रविवार देरशाम तक पीड़ित परिवार के लोग सुलग रही आग को बुझाने में जुटे रहे। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा तहसील स्तर पर तैनात कोई भी अफसर मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों की मदद के लिए नहीं पहुंचा। अनाज और गृहस्थी का सामान जल जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को देररात का खाना-पानी भी नसीब नहीं हो सका। गांव के कोटेदार गोविंद बाबू ने बताया कि अभी तक किसी भी आलाधिकारी ने उन्हें पीड़ित परिवार के लोगों को अनाज आदि देने के कोई आदेश नहीं दिए हैं।


तहसीलदार को दिए गए हर संभव मदद के आदेश -एसडीएम
बिल्हौर। उप जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि डरेकापुरवा गांव में लगी आग की घटना की जानकारी तहसीलदार अमित गुप्ता को दे उन्हें मौके पर जाकर ग्रामीणों की हर संभव मदद के आदेश दिए गए हैं। वहीं तहसीलदार ने बताया कि वह मौके पर नहीं पहुंच सके हैं, लेकिन स्थानीय लेखपाल से रविवार की छुट्टी होने के कारण संपर्क नहीं हो सका इसलिए एक अन्य लेखपाल सुनील वर्मा को गांव भेजा गया है। पीड़ित ग्रामीणा और ग्राम प्रधान संगीत के पति चुन्नी लाल ने किसी भी राजस्व कर्मी के गांव न पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed