फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Senior citizens have paid for food push

वरिष्ठ नागरिकों को खाने पड़े भुगतान के लिए धक्के

Sun, 20 Nov 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens have paid for food push
पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार का दिन बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लेनदेन के लिए तय था। वहीं जमा करने वालोें की भीड़ जुटने से बुजुर्गों को नोट बदलने और भुगतान के लिए लाइन में धक्के खाने पड़े। कई बुजुर्ग परेशान होकर घर वापस चले गए।  
विज्ञापन



एसबीआई से रुपये निकालने आए सेल्हूपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराजसिंह, वृद्ध किसान शेखपुर के बाबूराम ने बताया कि वे खाद व बीज के लिए रुपये निकालने आये थे। हैदरापुर के बुजुर्ग किसान हर प्रसाद भीड़ देखकर वापस चले गए।
विज्ञापन



ऊधमपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि ग्रामीण बैंक में दो दिन लाइन में लगने पर भी रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। उनका नंबर आने तक कैश खत्म हो जाता है। शनिवार को भी उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुलौली के राजकिशोर त्रिवेदी ने बताया कि वह खाद- बीज के लिए इलाहाबाद बैंक से रुपये लेने आये थे। बैंक में कैश न होने पर रुपये नहीं मिल सके।


जगदीशपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक लाखन सिंह यादव का कहना था कि बुजुर्गों के  लिए दिन तय होने पर भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीएनबी में विवाद की स्थिति पर चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने पहुंचकर भीड़ को हटाया और वरिष्ठ नागरिकों को अंदर जाने का मौका दिलाया।


एसबीआई शाखा प्रबंधक एसएस शुक्ल ने बताया कि शनिवार को केवल वरिष्ठ नागरिकों को ही भुगतान दिया गया है। वहीं जमा करने के लिए सभी को मौका दिया गया था। वरिठ नागरिकों की अलग लाइन लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed