{"_id":"5849bcf04f1c1bf95944a62e","slug":"secondary-teachers-union-will-today-recounted-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ आज करेगा कलमबंद हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ आज करेगा कलमबंद हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने लखनऊ में अटेवा की अगुवाई में पुरानी पेंशन की मांग कर रहे शिक्षकों पर बुधवार को पुलिस की लाठीचार्ज से एक शिक्षक की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। संघ ने शुक्रवार नौ नवंबर को कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
गुरुवार को संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज शर्मनाक कृत्य है, इसमें कुशीनगर के शिक्षक रामाशीष की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे शिक्षकों में शोक व्याप्त है। शिक्षक
संघ ने शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
वहीं अकबरपुर इंटर कालेज में शिक्षकोें ने लखनऊ में हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। शिक्षकों ने पुलिस लाठीचार्ज से काल कवलित हुए शिक्षक रामाशीष के लिए शोक सभा की। सरकार से मांग करते हुए शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। सभा में पुरानी पेंशन बहाल करने की आवाज उठाई गई।