फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   School Director at manipulating teenager sent to jail

किशोरी से छेड़छाड़ पर स्कूल संचालक भेजा जेल

Sat, 28 Jan 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
School Director at manipulating teenager sent to jail
रेप - फोटो : अमर उजाला
झींझक कस्बा स्थित एक निजी स्कूल से अपने भाई को लेने गई किशोरी से स्कूल के डायरेक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के परिजनों ने स्कूल संचालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर स्कूल डायरेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



झींझक स्थित आक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल में कस्बा निवासी चार वर्षीय का बच्चा प्ले ग्रुप में पढ़ता है। बच्चे की बारह वर्षीया बहन उसे लेने के लिए रोज आती थी। इस दौरान स्कूल संचालक उसको अक्सर छेड़ता रहता था। बीते दिन संचालक ने किशोरी को गलत नीयत से पकड़ लिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो संचालक ने अंजाम भुगतने और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन



गुरुवार को किशोरी की मां ने गणतंत्र दिवस समापन के बाद  भाई को लाने के लिए कहा। इस पर किशोरी ने रोते हुए स्कूल संचालक की शर्मनाक करतूत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मंगलपुर एसपी सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ  पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ  छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग किशोरी से स्कूल संचालक द्वारा की गई घिनौनी करतूत की जानकारी होने से कस्बावासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि हम अपने बच्चों को विश्वास में स्कूल में पढ़ने भेजते हैं। जब स्कूल संचालक ही ऐसी हरकत करेंगे तो बच्चे कहां सुरक्षित रहेंगे।



खंड शिक्षाधिकारी झींझक ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि किड्स की मान्यता परिषद से नहीं होती है। स्कूल संचालक को एक माह पूर्व नोटिस भेजा जा चुका है। पूर्व में भी कई नोटिस जारी किए हैं, लेकिन स्कूल संचालक दिल्ली की संस्था की मान्यता बताता है। स्कूल के संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed