{"_id":"58a3669a4f1c1b110dd84916","slug":"school-children-relapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूली वाहनों के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन जारी हो चुकी है। इसके बावजूद निर्देशों का अनुपालन जिले के अफसर नहीं करवा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अकबरपुर में स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट गया। फलस्वरूप उसमें सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।
अकबरपुर कस्बे में संचालित ज्ञान भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन बच्चों को प्राइवेट वाहनों से ठूंसकर स्कूल लाया जाता है। मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई। टेंपो में करीब 20 बच्चे बैठाए गए। तोड़ा मोहम्मदपुर-बंसनपुरवा गांव के पास नाले के किनारे टेंपो पलट गया। फलस्वरूप इसमें बच्चे दब गए। इनमें एक बच्चा शेखर(8) पुत्र चंद्रपाल निवासी मठपुरवा को गंभीर चोट आई।
आननफानन में घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों को मामूली रूप से चोट आई। टेंपो को शिव नारायन कठेरिया चला रहा था। हादसे के बाद बच्चे सहमे हुए हैं। कुछ बच्चों ने बताया कि हादसे के वक्त टेंपो में 10 बच्चे बैठे हुए थे। कोतवाल अकबरपुर अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पुलिस को भेजा गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।