फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   School children are taking more vehicles without permit invoice

परमिट बगैर अधिक बच्चे ले जा रहे स्कूली वाहनों का चालान

Tue, 24 Jan 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
School children are taking more vehicles without permit invoice
पकड़ी गई वैन व खड़े स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों के साथ आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने शिकांजा कसना शुरू किया। परिवहन विभाग मानकों के विपरीत सड़कों पर फर्राटा भर रही स्कूली वाहनों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



सोमवार को परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान मानकों के विपरीत स्कूली बच्चों को ले जा रही आठ मारुति वैन, एक स्कूल बस व एक मैजिक गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है। एआरटीओ ने सभी स्कूली वाहनों का चालान काटते हुए जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


 
स्कूली वाहन लगातार मानकों की अनदेखी कर स्कूली बच्चों को ढो रहे है। वैन, बस व अन्य वाहनों में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर जान से खिलवाड़ कर रहे है। लगातार शिकायत मिलने चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने एआरटीओ विनय पांडेय ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बगैर परमिट क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते हुए आठ मारुति वैन, एक स्कूल बस व एक मैजिक को पकड़ा। एआरटीओ ने सभी गाड़ियों का चालान कर जुर्माना लगाया हुए सख्त हिदायत दी।



उन्हाेंने बताया कि इस बाबत सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों व अभिभावकों से बात की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहेगा। मानकों को पूरा नही करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed