{"_id":"57b609764f1c1b1f176eb729","slug":"sanjay-won-by-the-first-wrestler-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय पहलवान ने जीती पहली कुश्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय पहलवान ने जीती पहली कुश्ती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अखाड़े में दांव अजमाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी नोन नदी के तट पर बसे कुरसेड़ा गांव में रक्षाबंधन के मौके पर दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश स्तरीय पहलवानों ने कुश्ती कला के दांव दिखाए।
फरीदाबाद से आए संजय पहलवान ने 7500 रुपये की प्रथम पुरस्कार वाली कुश्ती जीती।
इसके अलावा 6500 रुपये की कुश्ती शेरा पहलवान (बरेली) और तृतीय पुरस्कार 5500 रुपये इनाम की कुश्ती अजय पहलवान (हरियाणा) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को अखाड़े में धोबीपाट दांव से चित करके जीत ली।
कुश्ती जीतने वाले अन्य पहलवानों में इमरान और बादल (बरेली), महेंद्र (इलाहाबाद), अंकुर (कुड़नी) और गंगू पहलवान ममवई (घाटमपुर) मुख्य रहे। रेफरी की भूमिका कुरसेड़ा गांव निवासी अंकुर ने निभाई। इस मौके पर कुरसेड़ा ग्राम प्रधान वैदेही शरण मिश्रा, चंद्रभान सिंह (गुजेला), उदयवीर सिंह भदौरिया, रणधीर पहलवान, रमाकांत मिश्रा, जीतू परिहार. अलकेश तिवारी और कमलापति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दंगल का आनंद उठाया।