{"_id":"5b01d9364f1c1beb408b6b67","slug":"sale-contracts-in-liquor-contracts-excise-check-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब ठेकों में बिक्री बंद, आबकारी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों में बिक्री बंद, आबकारी की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र के मड़ौली गांव में आक्रोशित भीड़ को समझाते पुलिस अधिकारी।
जिले की सभी देसी शराब की दुकानों में बिक्री पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के लिए आबकारी विभाग की छह टीमें लगाई हैं। इसमें दो टीमें गैर जनपद की भी शामिल हैं। दुकानों पर स्टॉक माल की जांच के बाद बिक्री की अनुमति दी जाएगी। सभी टीमों को रूट आवंटित कर दिया गया है। 24 घंटे के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मड़ौली के देसी शराब ठेके में जहरीली शराब की बिक्री का खुलासा होते ही जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी 170 देसी शराब की दुकानों में स्टॉक माल की जांच कराने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश जारी किया है। तत्काल छह टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। फिलहाल सभी ठेकों में बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
झींझक, सिकंदरा, रसूलाबाद, रूरा आदि क्षेत्रों के रूट टीमों को आवंटित कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने जांच के लिए रूरा के आसपास के ठेकों पर पहले जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए फर्रुखाबाद व उरई से एक-एक टीम बुलाई गई है। जिला आबकारी अधिकारी हेमंत चौधरी ने बताया कि जांच होने के बाद बिक्री की अनुमति दी जाएगी। सभी टीमों को जल्द जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।