फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Saab, money was eaten in PM Housing Scheme

साहब, पीएम आवास योजना में पैसे खाए गए

Fri, 04 May 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Saab, money was eaten in PM Housing Scheme
पतारा के छांजा गांव में डिप्टी सीएम ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर पतारा ब्लाक के छांजा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार रात लगी चौपाल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने व्यवस्था से उकताए लोगों ने खूब दिल का गुबार निकाला। शांतिदेवी ने गुहार लगाई कि पीएम आवास योजना में उनसे 25 हजार रुपये लिए गए। इस पर मौर्य ने पंचायत सचिव को फटकार लगाई। लोगों ने बताया कि रजबहा में 20 साल से पानी नहीं आया है। इस पर लोगों से वादा किया रजबहा को साफ कराकर पानी लाएंगे या फिर ट्यूबवेल लगवाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री जब चौपाल के मंच पर पहुंचे तो ग्राम प्रधान मिथिलेश कोरी मौजूद नहीं रहीं, प्रधान पति नंदलाल कोरी ही आगे-आगे घूम रहे थे। इस पर उन्होंने पहले ग्राम प्रधान को बुलवाया। चौपाल में सबसे पहले शांतिदेवी ने अपनी समस्या रखी, उन्होंने बताया कि उनसे पंचायत सचिव ने 10 हजार और प्रधानपति ने 15 हजार रुपये लिए हैं। गांव में पेयजल की समस्या बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने पानी की टंकी देने का वादा किया। कंजरन डेरा में कच्ची शराब उतारे जाने के मामले में उन्होंने वादा किया कि लोग शराब बनाना छोड़ दें, ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोगों को रोजगार मिले। भदई कंजर ने बताया कि दो साल से उनका राशन कार्ड नहीं बना, जबकि वह पात्र हैं। इस पर पंचायत सचिव को उप मुख्यमंत्री ने फिर फटकार लगाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 दिव्यांगों को भी पेंशन दी जाएगी। अपने उद्बोधन में मौर्य ने पीएम आवास, इंद्रधनुष समेत अन्य योजनाओं के संबंध में बताया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। भीड़ बढ़ती गई, इससे स्थान छोटा पड़ गया।  
विज्ञापन



छुन्नी देवी के यहां रात्रि भोज किया
उप मुख्यमंत्री ने पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ दलित विधवा छुन्नी देवी के यहां रात्रि भोज किया। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक कमल रानी, प्रतिभा शुक्ला, अभिजीत सिंह सांगा, अरुण पाठक, अनिल शुक्ल वारसी आदि रहे। उप मुख्यमंत्री चौपाल स्थल प्राथमिक विद्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह स्वच्छता अभियान की शुरुआत करके कानपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed