{"_id":"5928864b4f1c1b6403537846","slug":"rusty-corpses-found-in-bushes-along-the-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिली सड़ी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिली सड़ी लाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली कोतवाली पुलिस ने दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के किनारे एक शव बरामद किया। झाड़ी में पड़े शव का पैर कटा पाया गया। शव के कई दिनों से झाड़ी में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के मैथा स्टेशन व मड़ौली गांव के बीच में आउटर के खंभा नंबर 1051/28 के पास एक शव पड़ा मिला। कई दिनों से पड़े शव से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची शिवली कोतवाली व मैथा चौकी पुलिस ने पटरियों के पास की झाड़ियों में पड़े शव को बाहर निकाला। शव कच्छा बनियान पहने करीब 40 वर्षीय युवक का जान पड़ रहा था जिसके दोनों पैर कटे थे। शिवली इंस्पेक्टर राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय युवक के ट्रेन की चपेट में आने का अंदेशा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। वहीं, शव के पास से पहचान संबंधी कोई अभिलेख व निशान नहीं मिला। शिनाख्त के लिए शव की फोटो आसपास के थाने में भेजी जाएगी।