फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rs 36 lakh will Alulapur road

अलौलापुर में 36 लाख रुपये से बनेगी सड़क

Fri, 13 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 13 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 36 lakh will Alulapur road
जेसीबी मशीन से होता कार्य। - फोटो : अमर उजाला

बिल्हौर। तहसील मुख्यालय क्षेत्र से मात्र पांच किमी दूर औरंगपुर सांभी ग्राम सभा के अलौलापुर गांव के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य की पैरवी के बाद गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सड़क शुरू हो गया है। जिला योजना समिति ने सड़क निर्माण के लिए 36.45 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। सड़क का निर्माण क्षेत्रीय विधायक की देखरेख में लोक निर्माण विभाग के द्वारा लगातार जारी है।

विज्ञापन


बिजली, पानी, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से दशकों से जूझ रहे अलौलापुर गांव के पांच सैकड़ा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। जिला योजना समिति में चयनित ककवन जिला पंचायत सदस्य नीतू अवस्थी और ग्राम प्रधान अनिल बेरिया के प्रयास के बाद शासन ने धौरसलार-खजुरी मार्ग से गांव तक के लिए पक्की सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने गांव की जनता से जो सड़क का वायदा किया था उस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी तरह उनके क्षेत्र की नंदा निवादा से डम्मननिवादा गांव तक और ककवन से फत्तेपुर गांव तक सड़क का निर्माण जारी है। ग्रामीण कार्यदाई संस्था के कार्यों से बारीकी से नजर रखें। यदि निर्माण में गड़बड़ी मिले तो तत्काल उसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांभी ग्राम प्रधान ने बताया कि अलौलापुर गांव में सबसे ज्यादा आने-जाने की समस्या थी इसलिए प्रयास कर सबसे पहले सड़क निर्माण शुरू कराया गया है, वह विद्युत अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं जल्द ही गांव का विद्युतीकरण भी कराया जाएगासाथ ही गांव में स्कूल खुलवाने का प्रस्ताव भी एसडीएम के मार्फत जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। वहीं सड़क का निर्माण शुरू होने पर गांव निवासी पिंटू, रामआसरे, प्रकाश, संजू आदि ने खुशी जताई है। सड़क का कार्यदाई संस्था लोकनिर्माण विभाग के निर्माण खंड के द्वारा किया जा रहा है। श्रमिक समय से सड़क निर्माण के लिए लगे हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed