फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   roof collapsed, injuring three people

लिंटर डालते समय छत गिरी, तीन घायल

Sun, 12 Mar 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
roof collapsed, injuring three people
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला
कसबे के भोला नगर मोहल्ले में एक निर्माणधीन मकान में लिंटर डालते समय बल्ली टूटने से छत ढह गई। हादसे में एक मिस्त्री और तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी झींझक में भर्ती कराया गया। जहां से राज मिस्त्री को जिला अस्पताल भेजा गया है।  
विज्ञापन


झींझक कसबा के भोला नगर मोहल्ला निवासी पिंटू के मकान में रविवार को मुड़ेरा गांव निवासी राज मिस्त्री धरमपाल (45) पुत्र राज बहादुर व मजदूर संतू (35) पुत्र देवी सिंह निवाशी गुसाईपुरवा ,अंकित (20) पुत्र सीताराम निवाशी चिरखिरी , शुशील (22) पुत्र रामसनेही लेंटर डालने का काम कर रहे थे। जैसे ही निर्माण सामग्री डाली गई वैसे ही छत पर डाले गए सटरिंग की बल्ली टूट गई। अचानक छत गिरने से तीनों मजदूर नीचे जा गिरे और चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राज मिस्त्री को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सीएचसी में मौजूद डाक्टर जयनीत कटियार ने बताया की घायल राज मिस्त्री को जिला अस्पताल भेजा गया है। तीनो घायल मजदूरों का उपचार किया जा रहा है चौकी प्रभारी झींझक संतोष कुमार आर्य ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed