फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Roared out foot march contract employees

पैदल मार्च निकाल गरजे संविदा कर्मचारी

Fri, 16 Sep 2016 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
Roared out foot march contract employees
जिला मुख्यालय से पैदल मार्च निकालते स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को जारी रहा। दोपहर को संविदा कर्मियों ने माती से अकबरपुर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष डा. जीपी द्विवेदी, महामंत्री भोलेंद्र सिंह, संयोजक रत्नेश वाजपेयी के नेतृत्व में संविदा कर्मी सीएमओ दफ्तर में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। नेताओं ने दो-टूक लहजे में कहा कि मांगें पूरी न होने तक काम नहीं करेंगे। सभी ब्लाकों से आईं आशा ने बढ़-चढ़कर पैदल मार्च में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



पैदल मार्च के दौरान हक  व हितों की आवाज बुलंद कर रहे संविदा कर्मियों ने कहा कि इस बार मांगें मनवाकर ही दम लेंगे। सरकार को तानाशाही रवैया त्यागकर संविदा कर्मियों को उनका हक देना पड़ेगा। कहा कि संक्रामक बीमारी फैलने के दौर में हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी के लिए शासन व सरकार जिम्मेदार है, जिसने उन्हें कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पैदल मार्च के दौरान डा. आफताब आलम, अमिताभ वर्मा, यतेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संदीप, तरुण श्रीवास्तव, आकाश, अंकित, प्रदीप, शिवम, अशोक, साबिर, गौरीशंकर, डा. शीलू, अंजू शर्मा, मंजू, ममता कटिया, ऊषा, अनीता, ललिता, शशिकांती, छुन्नी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed