फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Roadways and private buses collide with, 20 injured in the ride

रोडवेज और निजी बसें आपस में भिड़ीं, 20 सवारी घायल

Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private buses collide with, 20 injured in the ride
टक्कर में क्षतिग्रस्त रोडवेज और निजी बस
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र बेला मार्ग पर अब्दुलपुर गांव के सामने बुधवार की दोपहर रोडवेज और निजी बस में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बसों के 20 लोग घायल हो गए। दुर्घटना देखकर दौड़े आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को देकर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां चार घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर बायां रसूलाबाद से दिल्ली जा रही थी। तभी एक बजे बेला मार्ग पर अब्दुलपुर गांव के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान रोडवेज बस विपरीत दिशा से सवारियां भरकर आ रही निजी बस से जा टकराई। दोनों बसों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। धमाका सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दिए जाने के साथ आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


घायलों में निजी बस चालक अमित सिंह निवासी जैतपुर शिवली, परिचालक जफर निवासी कन्नौज, श्यामल इनकी पत्नी लक्ष्मी, पुत्र देशराज, पुत्री जिया, करुणा, विशाल, बसंती, सपना, कृष्ण निवासीगण रसूलाबाद, कानपुर देहात, बेबीपाल निवासी प्रतापपुर, रुकसाना निवासी मालौं, सुमन निवासी पनकी कानपुर, सीमा और अश्वनी निवासीगण अवसेर, आशा त्रिवेदी एएनएम शिवराजपुर, रंजीत निवासी कुर्मी खेड़ा, श्यामकांती निवासी औनहा और गीता आदि शामिल हैं। सीएचसी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घायलों में अमितसिंह, बसंती, आशा और श्यामकांती की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed