फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road jam. sp angry

सड़क जाम देखकर एसपी बिफरे

Mon, 23 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
 road jam. sp angry
नाराज - फोटो : अमर उजाला
रविवार को चुनावी भ्रमण के दौरान एसपी के अचानक रसूलाबाद पहुंचने पर थाने में हड़कंप मच गया। थाने आते समय चौराहे के पास बीच सड़क पर वाहनों में सवारियां बैठाने व कस्बे में सर्राफ  के यहां हुई चोरी का खुलासा न होने पर थानाध्यक्ष को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन



रविवार को रसूलाबाद थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी से बीते दिनों अरुण सर्राफ  की दुकान में हुई चोरी की विवेचना और खुलासा न होने की जानकारी ली।
विज्ञापन


चौकी कस्बा इंचार्ज द्वारा चोरी की रिपोर्ट न मिल पाने की बात पर कप्तान भड़क उठे और कहा कि वे इसकी सत्यता की भी जांच करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि विवेचना कौन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष ने स्वयं विवेचना करने की बात कही। उन्होंने थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी से चौराहे से तिराहे पर सड़क तक फैले अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।



इसके पहले अकबरपुर में सड़क पर जाम लगाए खड़ी एक निजी बस का चालान कटवा दिया था। थानेदारों को भी हिदायत दी जा चुकी है। इस दौरान एसआई रामवीर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, एचएन तिवारी, कांस्टेबिल आशुतोष मिश्र आदि कर्मचारी अलर्ट नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed