फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road jam for water problem

नहरों में पानी न आने पर किसान भड़के, जाम लगाया

Sat, 19 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
road jam for water problem
धरमपुर बंबा पर जाम लगाए किसान। - फोटो : water
 नहरों में पानी न आने पर शुक्रवार को सैकड़ों किसान धरमपुर बंबे पर इकट्ठे हुए और कानपुर-सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित किसानों की समझा बुझाकर रोड जाम खुलवाया। इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटे तक राजमार्ग पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि करीब डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत गया पर सभी नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे रबी की मुख्य फसल गेहूं की दूसरी और तीसरी सिंचाई न हो पाने से फसल बर्बाद हो गई है। दो दिन पहले धरमपुर बंबा और भदरस रजबहा क्षेत्र के किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिसमें दो दिन के भीतर नहरों में पानी न आने पर कानपुर-सागर राजमार्ग पर जाम लगाने की भी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही किसानों का धरमपुर बंबे में जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पड़री-लालपुर, संचितपुर, धरमपुर, ककरहिया, चतुरीपुर, बरनांव, नगेलिनपुर, जगदीशपुर, पतारा और सिरोमनपुर सहित तकरीबन 20 गांवों के  किसान पहुंच गए। उन्होंने धरमपुर बंबा के पुल पर धरना देने के बाद कानपुर-सागर राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जाम की अगुवाई कर  रहे किसानों की फोन पर एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई से बात कराई। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने नहर विभाग के अधीक्षण अभियंता से बात की है। बताया कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर धरमपुर बंबे में पानी छोड़ने की बात कही है। इधर,  इस दौरान तकरीबन डेढ़ घंटे तक कानपुर-सागर राजमार्ग पर यातायात ठप रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छोटे चार पहिया वाहन और कई रोडवेज बसें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed