फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, one person death

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुरकस्बे के जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध  गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल वृद्ध को लोग सीएचसी ले आए, जहां से कानपुर रेफर किया गया। लेकिन, उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


बंगला-गोपालपुर (घाटमपुर) निवासी रामकंठ सचान (60) मंगलवार की दोपहर साइकिल में सवार होकर घाटमपुर की बाजार से वापस गांव लौट रहा था। वह जैसे ही जहानाबाद रोड पर स्थित जीपीआरपी स्कूल के पास गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़ा।
विज्ञापन


तभी विपरीत दिशा से बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही रामकंठ साइकिल समेत गिरा। उसका एक पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। इधर, बाइक सवार खड्ड में गिर गया। वह बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकंठ के बेटे विमल सचान ने पिता को उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। विमल ने बताया कि कानपुर ले जाते समय बिधनू के पास पिता की मौत हो गई।



एसओ एके सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, बाइक को बरामद करके थाने में खड़ी करवाया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed