फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, one person death

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
road accident, one person death
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। - फोटो : अमर उजाला
भीतरगांव  पुलिस चौकी बिरहर के क्योंटरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद रोड पर गिर गया। हेलमेट न पहने होने से उसके सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



क्योंटरा (बिरहर) गांव निवासी रामबाबू केवट (26) बुधवार की सुबह बाइक से जहानाबाद जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे वह जैसे ही गांव के बाहर स्थित सड़क के मोड़ पर पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से साइकिल में उसके गांव का रामभजन निषाद (47) आ गया।
विज्ञापन



रोड के मोड़ पर अचानक आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में रामबाबू ने बाइक एक ओर मोड़ी। लेकिन, वह खुद साइकिल सवार को टक्कर मारता हुआ बाइक समेत एक ओर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट न पहने होने से उसके सिर पर चोट आई और वह बेहोश हो गया। उसे डाक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घायल साइकिल सवार रामभजन को पड़ोसी कसबा जहानाबाद (फतेहपुर) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। बिरहर चौकी इंचार्ज ने बताया कि रामबाबू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed