फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident in ghatampur, jam

मासूम को रौंदने के बाद भाग रहा ट्रक पलटा

Sun, 29 Nov 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
road accident in ghatampur, jam
मुगल रोड पर तेज रफ्तार  ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद भाग रहा ट्रक भी बेकाबू होकर खंती में पलट गया।
विज्ञापन


जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुगल रोड जाम कर दिया। पुलिस ने भीड़ को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

तहरापुर गांव निवासी इकबाल मंसूरी का मकान घाटमपुर और मूसानगर थाना क्षेत्रों की सीमा के मध्य मुगल रोड के किनारे है। शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब उसका पुत्र शहवान (11) दरवाजे के बाहर खेल रहा था।

तभी, भोगनीपुर की तरफ आए तेज रफ्तार ट्राला ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद ट्राला भी रोड के किनारे खड्ढ में जा गिरा। जिसमें ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची मूसानगर थाने की पुलिस ने चालक को भीड़ के कब्जे से मुक्त करवाकर सीएचसी घाटमपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख तत्काल कानपुर रेफर कर दिया। इधर, गुस्साई भीड़ ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया और बवाल करने लगे।  रोड जाम की सूचना पर घाटमपुर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई।

एक घंटे बाद पुलिस ने भीड़ को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed